चित्रकूट। जिले में चीन से लौटे दो युवक व ईरान से आए एक युवक को 28 दिन तक विशेष वार्ड में रखकर जांच पड़ताल की गई। इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर इन्हेें घर जाने की इजाजत दे दी गई है। अपर सीएमओ डा. वीके सिंहा ने एसपी कार्यालय में बताया कि इन तीनों युवकों की जांच पड़ताल नियमानुसार कर ली गई है। इनमें किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। संवाद