फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में घूमते रहे विदेशी, जांच तक नहीं हुई

विज्ञापन
फोटो- 10- धर्मनगरी भ्रमण के दौरान मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे नीदरलैंड के तीर्थयात्री - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। इन दिनों हर जगह कोरोना वायरस को लेकर जांच चल रही है। खासकर विदेश से आने वालों पर विशेष निगरानी है। धर्मनगरी में नीदरलैंड से आया एक दल विभिन्न मंदिर व मठों में धार्मिक यात्रा पर आया लेकिन उनका स्वास्थ्य परीक्षण तक नहीं किया गया। यूपी व एमपी की सीमा पर बसे चित्रकूट के दोनों स्थलों पर 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक यह दल घूमता रहा और फिर आसानी से चला भी गया लेकिन प्रशासन के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

नीदरलैंड से सनातन हिंदू संस्था के पंडित सुरेंद्र शंकर उपाध्याय के नेतृत्व में पांच सदस्यीय राम भक्तों का दल सोमवार को चित्रकूट पहुंचा। यह लोग मूलत: हालैंड से हैं। नीदरलैंड से इस दल में सनातन हिंदू संस्था की शांति, कृष्णा, मन्ना उर्फ क्रिश, कृष्णावती व ममता शामिल रहीं। दल ने यहां के आध्यात्मिक पौराणिक महत्व को विस्तार से समझा। वहीं कोरोना के दहशत होने की बावजूद इनकी जांच पड़ताल नहीं की गई।
मिला सुखद अहसास
चित्रकूट। नीदरलैंड की शांति का कहना है कि चित्रकूट के प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक वातावरण को देखकर सुखद अहसास हुआ है। क्रिश उर्फ कृष्णा मन्ना ने अपनी इस यात्रा को अभूतपूर्व और अलौकिक बताया। उन्होंने कामदगिरि परिक्रमा करने का अनुभव बताया। उनकी मौसी कृष्णावती का कहना है कि वह भारत कई वर्षों से आ रही हैं लेकिन इस बार चित्रकूट यात्रा से श्रीराम से जुड़ने का संकल्प और दृढ़ हुआ है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे उपाध्याय का कहना है कि यह लोग भारत को अपने पूर्वजों की भूमि मानते हैं। विदेश में रहकर भी इनके जीवन संस्कार एवं संस्कृति में भी भारतीयता का समावेश है। इस दौरान इस दल ने निर्मोही अखाड़ा महंत ओंकार दास से भेंटकर आश्रम की दिनचर्या को समझा। राम मोहल्ला ट्रस्ट के संत मदन गोपाल दास व गोसेवक कृष्णा दास महाराज से भेंट कर चित्रकूट के आध्यात्मिक महत्व को विस्तार से समझा।
विज्ञापन

विदेशियोें की मौजूदगी की नहीं जानकारी
चित्रकूट। चित्रकूट में मंदिर व मठों में दर्शन करने नीदरलैंड से आए तीर्थयात्रियों के बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक विदेशियों के दल के आने की सूचना थी, जिसमें पूछताछ कराई गई तो वह विदेश के नहीं गुजरात के तीर्थयात्री थे। नीदरलैंड के तीर्थयात्रियों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस संबध में अन्य विभागीय कर्मचारियों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें