चित्रकूट। जिले के थाना सर्किल केंद्रों मेें सीओ की अध्यक्षता में चौकीदारों के साथ बैठक हुई। जिसमें चौकीदारों के साथ गांव में शराब बनाने व अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर विशेष नजर रखने की योजना तैयार की गई। इसके अलावा पंचायत चुनाव के बाद गांव में तनाव की स्थिति की जानकारी ली गई। ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के आने वाले चुनाव से जुडे़ मामले में भी जानकारी ली गई।
सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में कोतवाली कर्वी, थाना भरतकूप में प्रभारी निरीक्षक कर्वी, सुबोध गौतम क्षेत्राधिकारी मऊ की अध्यक्षता में थाना बरगढ़ में, एस पी सोनकर क्षेत्राधिकारी राजापुर की अध्यक्षता में अवधेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी की उपस्थिति में थाना पहाड़ी में, उपजिलाधिकारी मानिकपुर की अध्यक्षता में थाना मानिकपुर में एवं जनपद के अन्य थानों में प्रभारी निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं चौकियों में चौकी प्रभारियों की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में चुनाव को लेकर तनाव आदि की जानकारी ली गई।