फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर मेधावियों को किया सम्मानित, सांसद ने दिया संबोधन

विज्ञापन
फोटो-4- छत्रपतिशाहूजी महराज की जयंती पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते सांसद आरके सिंह पटेल - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती रविवार को रगौली इंटर कॉलेज में कोरोना संक्रमण के चलते सादगी से मनाई गई। इस दौरान शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले छात्रों व आईएएस, पीसीएस चयनित होनहारों को सांसद ने घर-घर जाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रगौली के छत्रपति शाहू जी महाराज इंटर कालेज परिसर में जयंती समारोह में भाजपा सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज की सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलकर सरकार ने सपनों को साकार किया है।
इसके बाद सांसद ने घर-घर जाकर ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा आकांक्षा सिंह, इंटरमीडिएट में टॉपर स्मिता सिंह, इशिता सिंह, अर्पिता सिंह, कृति सिंह, अंजली सिंह, प्रतीक्षा मिश्र, जगदीश, रोहित सिंह, दीपक सिंह, शालिनी, आंचल सिंह, रवि कुशवाहा, नितेश शुक्ला, सुमित कुमार, अरमान सिंह, शिवम सिंह के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के विभिन्न पदों पर चयनित देवी दयाल सिंह, जवाहर लाल सिंह, धर्म सिंह को उनके घर जाकर सांसद द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, सुशील द्विवेदी, सुनील सिंह पटेल, सुशील सिंह, सुंदर लाल सिंह, केवी सिंह के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें