फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः जिले में मिले 23 कोरोना पॉजिटिव, 3 बैंक मित्र, एक पराग डेरी कर्मचारी संक्रमित

विज्ञापन
फोटो-7- शहर के रामपुरी मोहल्ले में हॉटस्पाट के लिए की गई बेरीकेटिंग स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में रविवार को 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 5 बैंकमित्र, 3 तहसीलकर्मी, इलाहाबाद बैंक का सुरक्षाकर्मी, एक पराग डेरी का कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में चमड़ा मंडी कर्वी के चार, खरौंध गांव के चार, गाहुर के तीन, मानिकपुर के तीन, बरिया, रामपुर व कर्वी मुख्यालय के एक मरीज आदि हैैं। सभी मरीजों को एंबुलेंस से क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया गया। इनके गांव व क्षेत्र के आसपास बैरीकेडिंग कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
कुल संक्रमितों की संख्या 170 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 63 हैं। गौरतलब है कि जिले में बृहस्पतिवार को 12, शुक्रवार को 6 व शनिवार को 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार 21 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। रविवार को किसी की वापसी नहीं हुई है। वहीं, पहली बार रविवार को 1900 लोगों के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए। अब तक जिले में 13,610 सैंपल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें