फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो- 6- पकड़े गए नयागांव थाना क्षेत्र के तुलसी मंदिर से मूर्ति चोरी करने वालों के बारे में जानकारी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट) धर्मनगरी के मठ मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने-चांदी के जेवर, चांदी की मूर्तियां आदि बरामद हुई हैं। बरामद सामान की कीमत तीन लाख बताई जा रही है। यह चोर यूपी के रहने वाले हैं और मध्यप्रदेश के इलाकों में जाकर चोरी करते थे।
विज्ञापन

दो दिन पहले कामतन मोहल्ले के तुलसी स्मारक मंदिर में चोरी करने के दौरान संतों ने एक चोर को पकड़ा पुलिस सौंप दिया गया था। पकड़े गए चोर से पूछताछ के बाद पुलिस को अन्य के बारे में जानकारी मिली। एसपी सतना रियाज इकबाल ने बताया कि गोधा उर्फ अनुज सिंह पुत्र अरुण सिंह निवासी मरझा जिला बांदा, पप्पू उर्फ बब्लू लोध पुत्र रामश्रय निवासी नादिन कुर्मियान चित्रकूट, पट्टू उर्फ घनश्याम निषाद पुत्र छेदीलाल निवासी चमकाली कर्बी को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास चांदी की मूर्ति, सोने-चांदी के जेवर, दो मोबाइल, गैर सिलेंडर, एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया पप्पू एक शातिर चोर है। उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें