फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में आंधी बनी काल, तीन की मौत

विज्ञापन
फोटो- 4- रानीपुर खाकी गांव में कच्चे घर की दीवार के मलबे में दबकर किसान की मौत की घटना की जानकारी देत - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। आंधी व बारिश के बीच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवती समेत तीन की मौत हो गई। कच्चे घर की दीवार के मलबे में दबे किसान व सड़क दुर्घटना पर दुकानदार की मौत हो गई। वहीं एक युवती की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने तीनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी अंतर्गत रानीपुर खाकी गांव का किसान रामशरन यादव (40) पुत्र धोरीलाल यादव अपने खेत से रविवार की शाम को आ रहा था। उसी समय आंधी के साथ बारिश होने लगी। जिससे गांव के बाहर बने पुराने एक कच्चे घर में रुक गया। जो अचानक घर भरभराकर गिर गया। आसपास के लोगों ने मलवा हटाया तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्रियां हैं। उस घर में कोई रहता नहीं था।
वहीं पहाड़ी थाना अंतर्गत बकटा गांव के सुनील यादव (35) पुत्र श्रीनाथ पहाड़ी कस्बे में कपड़े की दुकान चलाता था। वो रविवार क ी शाम को बाइक से कर्वी शहर आ रहा था। बाबूपुर श्रमदान के पास खडे़ एक ट्रक से बाइक भिड़ गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ उसके चाचा की पुत्री लक्ष्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसी समय पहाड़ी पुलिस वहां से गुजरी तो दोनों को जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। उसके दो पुत्री एक पुत्र है। थाना प्रभारी सुशील चंद्र ने बताया कि परिजन अगर तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, बरगढ़ थानाक्षेत्र के बोझ गांव की सुधा देवी (19) पत्नी हेमराज रविवार की शाम को शौच के लिए रेलवे लाइन के पास गई थी। अचानक आंधी आने से भागने लगी। जब युवती रेलवे लाइन के गेट के पास पहुंची तो ट्रेन के चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की एक बहन है और दो भाई रवि व छोटू हैं। बरगढ़ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे के गेट मैन ने थाने में सूचना दिया है कि युवती ने आत्महत्या की है। इस संबंध मेें परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार किया है। युवती की शादी इसी माह तय थी लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे परिजनों ने स्थगित कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें