फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से लौटने वाले बंदियों को 24 घंटे करते क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार में बैरकों, पृथक वास, भोजनालय आदि विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधीक्षक जिला कारागार आलोक शुक्ला को निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन बैरकों को सैनिटाइज अवश्य कराएं। उन्होंने कैदियों से स्वास्थ्य, भोजन आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष कंकोरिया, डॉ सुजीत सिंह को निर्देश दिए कि अस्पताल में दवाओं आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहे। कैदियों का प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य किया जाए। कोई भी कैदी बीमार न हो। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि जो नए कैदी आते हैं उन्हें 21 दिन के लिए अलग बैरक में क्वारंटीन किया जाता है। अदालत में पेशी के लिए जो कैदी जाते हैं उन्हें वापस आने के बाद 24 घंटे के लिए अलग बैरक में क्वारंटीन करते हुए बाद में बैरक भेजा जाता है। निरीक्षण में बैरकों में कैदियों की खाना तलाशी भी कराई गई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अरुण कुमार पाठक, डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय, अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें