फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में घुस फसल नष्ट कर रहे अन्ना मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरन (चित्रकूट)। राजापुर तहसील क्षेत्र के उत्तमपुर मजरावासी इन दिनों अन्ना मवेशियों से परेशान हैं। दिन-रात खेतों की रखवाली के बावजूद उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में इस समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को महुआ गांव के उत्तमपुर मजरा निवासी रामशंकर मिश्र, मनोज यादव, अनिल मिश्र, श्याम प्रकाश मिश्र, विजय बहादुर सिंह व गुरुप्रसाद ने बताया कि उनके मजरे में आसपास के गांव के अन्ना मवेशी आकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार प्रधान से भी इन मवेशियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने या फिर गांव के बाहर अस्थाई गोशाला बनवाने की मांग की लेकिन कोई काम नहीं किया जा रहा है, जिससे समस्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें