फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुजुर्गों को आयुष्मान करने में चित्रकूटधाम मंडल पिछड़ा

Sun, 05 Oct 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 70 वर्ष की उम्र वाले बुजुर्गों को आयुष्मान करने में चित्रकूटधाम मंडल पिछड़ रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम ही बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। बांदा में 10,668, चित्रकूट में 14000, हमीरपुर और महोबा में 10-10 हजार बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। यह लक्ष्य से बहुत ही कम है। बांदा में 52 हजार बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में 70 वर्ष की उम्र वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बांदा में 52 हजार बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। इसी तरह से चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में भी बुजुर्गों का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अब तक बांदा में 10,668, चित्रकूट में 14,000, हमीरपुर में 10,000, महोबा में भी 10,000 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं।
बुजुर्गाें के आयुष्मान कार्ड बनाने में दो तरह की दिक्कत आ रहीं हैं। एक तो उनकी अंगुलियां घिस जाने से मशीन उनका फिंगर टेस्ट नहीं ले पा रही। दूसरा आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक न होने से ओटीपी नहीं आ पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसे बुजुर्गों को लौटाना मजबूरी होता है। इनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक न होने की वजह से ओटीपी नहीं जा पाता। इसके लिए वह बुजुर्गाें को आधार कार्ड में किसी की पारिवारिक का मोबाइल नंबर लिंक कराने की बात कहते हैं। मोबाइल फोन नंबर लिंक होने पर उनका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाता है।
विज्ञापन

-

आयुष्मान कार्ड में 1409 बीमारियों का पैकेज व इलाज की सुविधा
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से बनने वाले आयुष्मान कार्ड में 1409 बीमारियों का पैकेज दिया गया है। प्रत्येक बुजुर्ग जो इन बीमारियों से ग्रसित हैं, वह पांच लाख का मुफ्त इलाज किसी भी सरकारी और आयुष्मान कार्ड मान्य अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से किडनी रोग, हृदय रोग, सर्जरी, सांस संबंधी रोग, शुगर रोगी, डेंगू बुखार, डायलिसिस यूनिट के मरीज, कैंसर आदि बीमारियां हैं। आयुष्मान कार्ड का लाभ सिर्फ भर्ती मरीज को मिलता है।


स्वास्थ्य विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन से लिया आंकड़ा
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों का आंकड़ा वृद्धावस्था पेंशन से जुटाया है। आंकड़ों के मुताबिक, बांदा जनपद में कुल 52 हजार ऐसे बुजुर्ग हैं जो 70 वर्ष की आयु पूरी करते हैं।

जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनवाने आए जसपुरा के गौरीकला गांव निवासी बुजुर्ग गुरुद्वारी ने बताया कि उनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं था। उन्होंने अपने पुत्र का नंबर आधार कार्ड में लिंक कराया है। तब जाकर उनका आयुष्मान कार्ड बन पाया है। इसी तरह से जमुनीपुरवा महोखर की सुंता देवी ने बताया कि उनकी अंगुलियां घिस गईं हैं। मशीन उनका फिंगर प्रिंट नहीं ले रही है। अब आधार कार्ड के जरिए वह अपना आयुष्मान कार्ड बनवा रहीं हैं।


वर्जन
बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने में चित्रकूट के बाद बांदा की प्रगति ठीक हैं। बांदा में 10,668 कार्ड बन गए हैं। चार दिन पहले मंडलायुक्त की बैठक में उन्होंने आंकड़ा प्रदर्शित किया था। बुजुर्गों को जागरूक कर प्रगति को बढ़ाया जा रहा है। चित्रकूट धाम मंडल में बांदा आयुष्मान कार्ड बनाने में दूसरे स्थान पर है। -डॉ. विजेंद्र सिंह, सीएमओ,बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें