फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पत्नी से विवाद कर पति कुएं में कूदा, जान गई

Sun, 05 Oct 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग खोही में पत्नी से विवाद के बाद पति कुएं में कूद गया। करीब एक घंटे बाद उसको निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

खोही निवासी पूनम देवी ने बताया कि रविवार दोपहर पति नरेंद्र कुमार (27) शराब के नशे में घर आए तो विरोध किया। कहा कि शराब मत पीया करो तो इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी से नाराज होकर पति नशे की हालत में कुएं में कूद गए। यह देखकर उसने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया।
कुएं की गहराई व पानी हाेने की वजह से कोई उतर नहीं सका। लगभग 45 मिनट बाद सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और 25 मिनट के प्रयास के बाद जाल के माध्यम से उसे बाहर निकाला। तब तक नरेंद्र की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बताया कि पांच साल पहले शादी हुई थी। उसकी दाे बेटियां हैं। वह कृषि कार्य करता था। चौकी प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड टीम की मदद से बाहर निकाला गया लेकिन मौत हो गई थी। अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें