फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः शिक्षित होकर देश की तरक्की के लिए करें काम

विज्ञापन
फोटो-7- युवा दिवस पर मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते अभाविप के कार्यक? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी के रावतपुरा सरकार संस्थान श्रृंगरवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाद-विवाद भाषण प्रतियोगिता में नागरिकता संशोधन कानून पर छात्र-छात्राओं ने अपना-अपना पक्ष रखा। मुख्य अतिथि जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के प्रो. शशिकांत व अजय त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के कार्यों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मल्यापर्ण किया। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन और राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिले में शिक्षण संस्थानों सहित सामाजिक व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया।
विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। उनके व्यक्तिव से विश्व सहित भारत के युवा प्रभावित हुए थे। गणेश मिश्र ने कहा कि विवेकानंद ने युवाओं को जागृत करने का कार्य किया था। इसमेें उन्होंने शिक्षित होने व भारत देश की उन्नति के लिए कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थान के सीईओ अमिता सक्सेना, रामपाल, हिमांशु मिश्रा, पीयूष शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला, दिव्यांश सिंह, अशीष कसौंधन, पिन्टू, राज ू रैकवार, अंशुल आदि मौजूद रहे। साथ ही युवा कांग्र्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष कृष्ण राज सिंह ने कहा कि विवेकानंद ने कहा था 'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रूको मत'। इस मौके पर अशर्फ ी लाल सिंह, अभिमन्यू सिंह, दिलीप, रामबाबू, शुभम, प्रकाश, कामता प्रसाद, सत्यप्रकाश, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें