फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: महिला की मौत, हत्या का शक, पूर्व विधायक महोबा की गाड़ी चलता है मृतका का पति

Sun, 07 Nov 2021 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के पूरबपताई गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का पति महोबा के पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह का वाहन चालक है। 
विज्ञापन


प्रयागराज जिले के पड़ा प्रतापपुर निवासी बबलू ने बताया कि उसकी बहन बबली (26) का विवाह सात साल पूर्व पूरबपताई मऊ निवासी राम अभिलाष से हुआ था। शादी के बाद से ही उसे दहेज की खातिर ससुराल के लोग परेशान करने लगे।

आरोप है कि एक बार वह इसी शिकायत पर बहन के घर आया था तो उसे भी ससुरालियों ने मारा पीटा था। रविवार की सुबह बहन की मौत की सूचना पर पूरबपताई स्थित घर पहुंचा तो उसका शव कमरे की फर्श पर पड़ा था। ससुरालियों ने खुदकुशी की बात कही है।
विज्ञापन


मृतका की छह साल की बेटी है। घटना के समय पति महोबा में था। रविवार की शाम को वह गांव पहुंचा है।  थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद इसकी सही जानकारी होगी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें