फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। परिवार के साथ मजदूरी कर घर वापस जा रही महिला की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन

महोबा जिले के चुरमुरा गांव निवासी कांति देवी (37) मंगलवार की रात पति राजू पाल व बच्चों के साथ प्रयागराज से मजदूरी कर वापस ट्रेन से आ रही थी। पति ने बताया कि चित्रकूटधाम कर्वी व भरतकूप स्टेशन के बीच पत्नी लघुशंका के लिए कहकर बोगी के टायलेट की ओर गई। काफी देर तक वापस न आने पर जाकर देखा तो वह कहीं नहीं मिली।
विज्ञापन

इस पर बदौसा रेलवे स्टेशन पर उतर गए थे। रेलवे पुलिस से सूूचना मिली कि भरतकूप के समीप महिला गिरने से मौत हो गई है। पति ने जाकर देखा तो कपड़ों से शिनाख्त कर बताया कि उसकी पत्नी का शव है। घटना से परिजनों में शोक छा गया। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के तीन पुत्री, एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें