फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट डीएम बोले, नहरों की कराएं सिल्ट सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों की सिल्ट सफाई के पहले ब्लाक और तहसील स्तर पर भी बैठक कराएं। आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण मवई कला बरवार में कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिला विकास अधिकारी से कहा कि खंड विकास अधिकारी मऊ से संपर्क कर कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को बैठक में डीएम ने उप निदेशक कृषि से कहा कि जितने सोलर पंपों की स्थापना हो गई है उसे पोर्टल में फीडिंग करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नए आवेदन पत्रों का निस्तारण कराएं। फसल बीमा का लाभ जिन किसानों ने समय से खरीफ की फसल की बुआई नहीं कर पाए हैं तथा बाढ़ के कारण फसलों का नुकसान हुआ है बीमा कंपनी से संपर्क कर जो सर्वे किया गया है उन्हें मुआवजा दिलाया जाए।
निराश्रित गोवंश के संरक्षण पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सभी नोडल अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त कर उपलब्ध कराएं। बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का समय से भुगतान हो। लंपी रोग से संबंधित टीकाकरण में प्रगति कराई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की प्रगति ठीक नहीं है। इसमें आयुष्मान मित्र, आशा को लक्ष्य देकर बढ़ाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी से कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है इसमें प्रगति कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, युवा स्वरोजगार योजना, ऋण वितरण व स्वीकृति की स्थिति अत्यंत खराब है। बैंकों से संपर्क कर प्रगति कराएं। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें