फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः जहां प्रशासन न पहुंचे वहां मदद करें स्वयंसेवी संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि जहां प्रशासन न पहुंच सके, वहां समाजसेवी संस्थाओं के लोग जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक किचन, शेल्टर होम, सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में लोगों को जागरूक करना है। सफाई, कीटनाशक दवाएं, मास्क की भी व्यवस्था जिस क्षेत्र में व्यवस्था करना है, वहां की सूची दें। ताकि उसे शासन को भेजा जा सके। डीएम शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने जिला कृषि अधिकारी से कहा कि स्वयंसेवी संगठनों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर एसपी, सीडीओ, एसडीएम को जोड़ें। ताकि सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान भी हो सके। उन्होंने बताया कि टेली मेडिसिन के माध्यम से शनिवार को छह मरीज का इलाज किया गया। वहीं, डीएसओ से कहा कि खाद्यान्न को लेकर कंट्रोल रूम में जो समस्याएं आईं हैं, उनकी सूची लेकर पूर्ति निरीक्षक को लगाकर वितरण कराएं। सीएमओ, एसडीएम व सीओ अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर कोरोना वायरस से ग्रसित तथा तब्लीगी जमात के लोगों के बारे में पता लगाएं। गोशालाओं पर बीडीओ भूसा घर तथा भूसा बैंकों पर भूसा दान कराएं। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को बिजली के तारों को तीन दिन में ठीक कराएं। बिजली के तार टूटने से फसल में आग लगने की समस्या बढ़ रही है। अगर जिले में तारों की वजह से आगजनी की घटनाएं हुई, तो संबंधित लाइनमैन तथा अवर अभियंता पर कार्रवाई तय है। साथ ही जिन किसानों की फसल जली है, उन्हें मुआवजा भी दिलाया जाए। बैठक में एसपी अंकित मित्तल समेत जिले के कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें