फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले की बोगी में घुसकर घर जाने का प्रयास

विज्ञापन
फोटो -7 - मानिकपुर रेलवे के विश्राम ग़ृह में बैठे रायपुर से लौटे रायबरेली निवासी मजदूर - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर जीआरपी पुलिस ने छह मजदूरों को मालगाड़ी से उतारा है। ये लोग मूल रूप से रायबरेली के निवासी हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के बाद इनके पास खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

इस कारण ये लोग रायपुर से कटनी तक जंगल के रास्ते पैदल कटनी तक आये और इन्हें कटनी में कोयला लदी मालगाड़ी मिली तो ये छुपते छुपाते मालगाड़ी में चढ़कर लेट गए और मानिकपुर तक आ गए।
मानिकपुर में जैसे ही मालगाड़ी खड़ी हुई तो मानिकपुर जीआरपी की नजर मजदूरों पर पड़ी। इनको जीआरपी ने उतारकर वेटिंग रूम में बंद कर दिया गया और इसकी सूचना तत्काल एसडीएम मानिकपुर संगम लाल गुप्ता को दी। यहां से इन्हें खाना खिलाने के बाद डॉक्टरी चेकअप करवाने के बाद 14 दिनों के लिए क्वारंटीन सेंटर मानिकपुर में ठहरा दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें