फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः अनियंत्रित ट्रेलर नदी में गिरा, चालक-खलासी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। थाना क्षेत्र के मोहरवां गांव के पास पुल पर अनियंत्रित ट्रेलर रेलिंग से टकराकर नदी में गिर पड़ा। जिसमें चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह मुख्यालय से गिट्टी लेकर कौशांबी जिले की ओर जा रहे ट्रेलर का चालक यूसुफ खान निवासी कौशंाबी जैसे ही राजापुर के पहले मोहरवां गांव के पुल पर पहुंचा उसे झपकी आ गई। जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नदी में जा गिरा। जिसमें खलासी मनोज कुमार समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय निवासियों की सूचना पर राजापुर थाने की पुलिस टीम पहुंची। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी से चालक व परिचालक को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें