चित्रकूट। बुुंदेलखंड के किसान को फसलों को समय से पानी न मिलने की शिकायत रहती है। ऐसे में बारिश के पानी का संचय, प्रबंधन और शोधन आधुनिक तकनीक से किया जाना जरूरी है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। पर्यावरणविद गुंजन मिश्रा (कर्वी चित्रकूट) रविवार को सुबह 11 बजे फेसबुक के माध्यम से अपने अनुभव साझा करेंगे। इसमें सभी को ऑनलाइन रूबरू कराने में अमर उजाला कड़ी बनेगा। बुंदेलखंड के सातों जिलों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी और जालौन के किसान इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। जल संसाधन, प्रबंधन, संरक्षण और जल शोधन से जुड़े मामलों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। कमेंट बॉक्स में जाकर सवाल भी कर सकते हैं।
परिचय
ये जल संसाधन, प्रबंधन, संरक्षण और जल शोधन के लिए जाने जाते हैं। जैसलमेर और कच्छ जैसे स्थानों पर कार्य किया है। जल प्रबंधन और स्थायी कृषि पर कार्य कर रहे हैं।
--
इनसेट
देखें अमर उजाला के फेसबुक पेज पर आज सुबह 11 बजे। https:www.facebook.com/AuKanpur/
--
कार्यक्रम में ऐसे जुड़े
सबसे पहले फेसबुक अकाउंट खोलकर अमर उजाला का पेज सर्च करना है। इसी पेज पर लाइव प्रसारण होगा। अगर सर्च नहीं करना चाहते तो अमर उजाला कानपुर पेज का लिंक दिया गया है। इस पर क्लिक करें। इससे अमर उजाला कानपुर का फेसबुक खुल जाएगा।