फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 16 घायल

विज्ञापन
फोटो-12- जिला अस्पताल में भर्ती भरतकूप के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से घायल। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरतकूप(चित्रकूट)। भरतकूप थाना अंतर्गत भौंटी के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी श्रद्धालु भरतकूप क्षेत्र के पहरा ग्रामपंचायत के बरूई गांव के रहने वाले है। श्रद्धालु दीपदान मेले में शामिल होने धर्मनगरी आ रहे थे।
रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बरूई गांव से दीपदान मेले में शामिल होने के लिए एक ट्रैक्टर की ट्राली में बैठकर दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु टिटिहरा भरतकूप रोड की ओर से धर्मनगरी आ रहे थे। जब ट्रैक्टर भौंटी के पास पहुंचा तो अचानक ट्राली में लगा हुक टूट गया। जिससे ट्राली पलट गई। जिसमें बैठे श्रद्धालु ट्राली के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने ट्राली को उठाया। मौके पर पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें बरई गांव के अरविंद (20) पुत्र श्रीकेशन, पप्पू (22) पुत्र दिनेश, राजबाबू (30) पुत्र नत्थू, अशोक (28) पुत्र छोटेलाल, पुष्पेंद्र (35)पुत्र नवलकिशोर, मुन्ना (35)पुत्र राममिलन, भागवत (18)पुत्र शिवदास, प्रीतम (20) पुत्र रामसिंह,वीरेंद्र (34) पुत्र रामप्रसाद, हेमराज (34) पुत्र सरनाथ,अशोक (40) पुत्र राजबहादुर, दीपक (15)पुत्र फूलचंद्र, माया (30)पत्नी राजकुमार, रामसिंह (12) पुत्र राजाराम, लालमन (25) पुत्र रामराज, राहुल (14) पुत्र जानकी घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें