फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: दो पैसेंजर ट्रेन चलेंगी एक अप्रैल से, बिना आरिक्षत टिकट मिलेंगे, कीमत एक्सप्रेस के बराबर

Mon, 22 Mar 2021 11:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना काल से बंद झांसी से मानिकपुर तथा कानपुर से मानिकपुर के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे एक अप्रैल से चलाएगा। इसके लिए आरक्षण नहीं करना होगा। पर टिकट की कीमत एक्सप्रेस केबराबर होगी। पैसेंजर को विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल नाम दिया गया है। 
विज्ञापन


झांसी मानिकपुर स्पेशल ट्रेन न 01815 शाम 5:25 बजे  झांसी से चलेगी। जो चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन में रात्रि को 10:50 बजे पहुंचेगी। जबकि 10:52 बजे मानिकपुर पहुंचेगी। वही मानिकपुर झांसी स्पेशल ट्रेन नंबर 01816 रात्रि 2: 20 बजे मानिकपुर से चलेगी।

जो चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन में रात्रि को तीन बजे पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 10:05 बजे झांसी पहुंचेगी। इसी प्रकार से कानपुर से मानिकपुर के लिए भी विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन कानपुर से सुबह 6:10 बजे पर चलेगी, जो चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन में सुबह 11:17 मिनट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


दो मिनट ठहराव के बाद 11:19 बजे मानिकपुर के लिए चलेगी। मानिकपुर रेलवे स्टेशन में एक बजे पहुंचेगी । इसके बाद 3:45 बजे कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी। यह जानकारी रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम के अधीक्षक आरसी यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें