फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख से अधिक का माल पार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में चोरों ने घर में घुसकर करीब पांच लाख के जेवर-नकदी पार उठा ले गए। गृहस्वामी जिस कमरे में सो रहा था। चोरो ने उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी थी।
विज्ञापन

शिवपुरी निवासी रामभूषण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की रात चोर उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। चोर कमरे में रखे पांच लाख से अधिक के जेवर और नकदी चुरा ले गए। बताया कि वह घर में ही था। परिवार के अन्य लोग निमंत्रण में गए थे। चोरों ने उसके कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी।
सुबह उठने पर दरवाजा नहीं खुला तो दूसरे रास्ते से छत पर पहुंचा और नीचे आकर देखा तो सामान बिखरा था। उसने थाने में तहरीर दी है। बुधवार को थाना प्रभारी राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जल्द रिपोर्ट दर्ज कर चोरो को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें