फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : जांच करने गई टीम पर हमला, लाइनमैन घायल

विज्ञापन
फोटो नंबर- 3- अस्पताल में भर्ती घायल लाइनमैन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर उमरी गांव में ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। टीम के सदस्यों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। हमले में एक लाइनमैन घायल हुआ है। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में गुरुवार को लगभग दो बजे अवर अभियंता प्रदीप कुमार गुप्ता टीम के साथ बकाया बिल वसूली और बिजली चोरी की जांच करने के लिए पहुंचे। जांच के दौरान अचानक किसी बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टीम के सदस्य जबरन दो घरों में घुसने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर ग्रामीणों की टीम के सदस्यों से तीखी नोकझोंक हुई और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। टीम के सदस्य जान बचाकर भागे। लाइनमैन गणेश कुल्हाड़ी के हमले से घायल हो गया। उसे लेकर कर्मचारी मानिकपुर आए। अवर अभियंता ने मामले की शिकायत मानिकपुर थाने में की। घायल को मानिकपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जेई प्रदीप गुप्ता ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि उमरी गांव निवासी सुनील कुमार व दुर्गेश और कुछ अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, मारपीट व गालीगलौज की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गांव भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें