फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रैक्टर की टक्कर से गिरे किसान को पिकअप ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। कर्वी से खाद और बीज लेकर किसान की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा। सामने से आए पिकअप ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा साथी छिटककर दूर जा गिरा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परसौंजा गांव निवासी बाल किशोर यादव (34) खाद और बीज लेने जिला मुख्यालय कर्वी आया था। बुधवार की देर शाम को वह गांव के साथी कनकधर के साथ बाइक से खाद लेकर जा रहा था। पहाड़ी-राजापुर मार्ग पर स्थित गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर ने बाइक पर टक्कर मार दी।
इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। कनकधर दूर जा गिरा। इसी बीच सामने से तेज गति से आए पिकअप ने सड़क पर गिरे पड़े बालकिशोर को रौंद दिया। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घायल कनकधर ने मोबाइल से परिजन व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामसिंह मय फोर्स पहुंचे, लेकिन तब तक बाल किशोर की मौत हो चुकी थी। घायल कनकधर को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पत्नी रेखा व दो बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें