फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : सेहरिन में जनसभा कर भय मुक्त शासन का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड का पाठा क्षेत्र कभी डकैतों के आतंक से थर्राता था। यहां कोई दिन में भी जाने की हिम्मत नहीं करता था। पाठा के अति पिछड़े इलाके मडै़य्यन के मजरा सेहरिन में पौधरोपण अभियान की शुरुआत और जनसभा करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भयमुक्त शासन का संदेश दिया है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की खास बात ये भी रही कि मुख्यमंत्री ने पूरे संबोधन में किसी राजनीतिक दल व नेता का नाम नहीं लिया। राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि विपक्ष खत्म हो चुका है। जनता पूरी तरह से भाजपा सरकार के साथ है। विपक्ष पर निशाना साधे बिना ही उन्होंने सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा।
ग्लोबल वार्निंग से शुरू हुआ भाषण वृक्ष, जल-तालाब, नदी, वॉटर हार्वेस्टिंग, खाद ऊर्जा, धर्मनगरी के विकास के अलावा बुदेलखंड-चित्रकूट की योजनाओं पर फोकस रहा। लोग उम्मीद लगाए थे कि सीएम विपक्षी दलों पर भी निशाना साधेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके आने से उत्साही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। योजनाओं की घोषणा पर तालियां बजीं। निराशा उन्हें हुई जो विपक्षी पार्टियों पर शब्दबाण के इंतजार में थे। जिले में इस बात की चर्चा रही कि मुख्यमंत्री की यह पहल सकारात्मक संदेश दे रही है। हालांकि मुख्यमंत्री ने मात्र एक बार यह जरूर कहाकि कि पूर्व की सरकारों में चित्रकूट को भय और आतंक का नाम दिया था। भाजपा सरकार ने यहां विकास की गंगा बहाई है।
विज्ञापन

जनता बोली, जंगल में मंगल कर गए सीएम
चित्रकूट। शहर से करीब 20 किमी दूर मडै़य्यन के मजरा सेहरिन में सीएम की सभा को लोगों ने जंगल में मंगल का नाम दिया। दरअसल दस्यु गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहने वाला यह इलाका काफी पिछड़ा है। सीएम की सभा के कारण सरदार पटेल तालाब का उद्धार हुआ। सड़कों की पैचिंग हुई। इसे लेकर लोगों में उत्सुकता रही। भीड़भाड़, गाड़ियों का जमावड़ा, सीएम का आना, नेताओं की चहलकदमी और हेलीकॉफ्टर को देखने के लिए लोग बेताब रहे। बच्चे तो सिर्फ हेलीकॉप्टर ही देखने पहुंचे थे। सभा में आए लोग बीच रास्ते में गाड़ियां रोककर सेल्फी लेते रहे। देवांगना घाटी की मन मोहने वाली पर्वत श्रृंखलाओं का नजारा देख बाहर से सुरक्षा में आए पुलिस के जवान व अधिकारी चकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें