फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः सूने घर में किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक किशोरी ने बताया कि 26 जनवरी रविवार की शाम को परिजन खेत में थे। वह घर में अकेली थी। इसी बीच गांव का ही सोनू पुत्र विनोद घर में घुस आया। इसके बाद उसका गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर दुष्कर्म किया। आरोपी के भागने के बाद जब शाम को परिजन लौटे तो किशोरी ने मामले की जानकारी दी। परिजन आरोपी के घर उलाहना देने गए तो आरोपी के परिजनों ने डांटकर भगा दिया। मंगलवार को पीड़ित परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंचे।
थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ लिया गया है, किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें