फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग एवं डेंटल रूम में अव्यवस्थाओं पर टीम प्रभारी खफा

विज्ञापन
फोटो- 6- जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते सीआरएम टीम के प्रभारी डा. हिमांशु भूषण। सं - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की कामन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम ने जिला अस्पताल का जायजा लिया। रविवार को टीम ने ओपीडी से लेकर हर डॉक्टर के चैंबर व मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कई स्थानों पर टीम को कर्मचारी सही तरीके से काम करते नहीं मिले। इस पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए। काउंसलिंग और डेंटल रूम में अव्यवस्थाएं देख टीम प्रभारी उखड़ गए।
विज्ञापन

सीआरएम के प्रमुख एडवाइजर डॉ. हिमांशु भूषण के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने पहले दिन रविवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की स्थलीय जानकारी ली। अस्पताल के कार्यालय के रजिस्टर देखे। कई जगह खर्च धनराशि का ब्यौरा टीम ने पूछा। इससे अस्पताल के कर्मचारियों के माथे पर पसीना आ गया। टीम ने इमर्जेंसी, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक और कुपोषण वार्ड में चल रहे कार्य और खर्च बजट की भी जानकारी ली।
केंद्र सरकार के एनएचएम में जिले को मिले बजट के सापेक्ष खर्च का ब्यौरा, जननी सुरक्षा योजना में प्रसूताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से लेकर संस्थागत प्रसव तक की जानकारी ली। पांच साल में जिला अस्पताल में हुए प्रसव के अलावा मृत और रेफर मरीजों का विवरण लिया। परिवार कल्याण कार्यक्रम, आशा योजना मानदेय, आयुष कार्यक्रम, औषधि उपलब्धता, मानव संसाधन उपलब्धता की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

यह भी जाना कि कितने डॉक्टर और स्टाफ कम हैं। मरीजों की सुविधा के लिए और क्या संसाधन चाहिए। टीम में सलाहकार डॉ. सिद्धार्थ मौर्या, डॉ. ज्योति राय, डॉ. आशुतोष कोठारी, डॉ. हार्दिक सोलंकी, डॉ. मंजू रानी, डॉ. निश्चय केशरी, डॉ. मनीष सोनी भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी व सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें