फोटो-5- चोरी की जानकारी देता दुकानदार । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कलक्ट्रेट मार्ग के सीआईसी के पास की एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली टीम ने निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दुकान व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
शहर के उटारखाना निवासी रहबर खान खान ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह बुधवार को सीआईसी रोड स्थित हाईटेक मोबाइल रिपेरिंग व ऑनलाइन की दुकान बंद कर घर गया था। गुरुवार की सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर बताया कि दुकान के शटर के दोनों ताले टूटे हैं। वह मौके पर पहुंचा और शटर उठाकर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त था।
प्रभारी कोतवाल रामाधार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और दुकानदार समेत आसपास के अन्य लोगों से जानकारी ली। कई दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कुछ के रिकार्ड अपने पास रखे हैं। दुकानदार के अनुसार लगभग दो लाख का माल चोरी हुआ है। अज्ञात चोर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि छानबीन की जा रही है।