ोटो नंबर-11- आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी देते दुकानदार। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
शिवरामपुर। कस्बे के भैसौंधा रोड स्थित चाय-पान की गुमटी में बुधवार की रात आग लग गई। इससे गुमटी और उसमें रखी सामग्री जल गई। 50 हजार रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। दुकानदार ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है।
रैपुरवा निवासी शिवफूल पटेल कई साल से भैसोंधा रोड पर गुमटी में चाय व पान बेचने का कार्य करता है। उसने बताया कि बुधवार की देर शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात को कुछ युवकों ने गुमटी में आग लगा दिया।
इससे गुमटी में उसमें रखी सामग्री जल गई। घटना की जानकारी गुरुवार को तडक़े मिली। पीड़ित दुकानदार ने मामले को लेकर शिवरामपुर चौकी में कुछ युवकों के खिलाफ तहरीर दिया है।