फोटो-7- मऊ में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मऊ। बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह कई कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
रविवार को कार्यक्रम में शिक्षा देश भक्ति और डांस की प्रतियोगिता हुई। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों में समान मौके मिलने चाहिए।
विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। समाजसेवी व प्रबंधक सुंदर लाल सुमन, अध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी, प्रधानाचार्य निर्मला जायसवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप, अशोक राठौर आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।