फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एथलेक्टिस सीनियर पुरूष एवं महिला खिलाडियों का हुआ चयन

विज्ञापन
फोटो- 8- स्टेडियम में चयन के दौरान दौड़ में प्रतिभाग करतीं प्रतिभागी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेक्टिस सीनियर पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का मंडलीय चयन ट्रायल हुआ। इसमें चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर और बांदा के खिलाड़ियों ने शिरकत की। इसमें प्रथम स्थान पर आने वाले 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के इंचार्ज क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बृजेश सोनी ने बताया कि बुधवार को हुए चयन ट्रायल में बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में हीमेश त्रिपाठी प्रथम, रविकांत द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में रज्जन यादव प्रथम, संतोष दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में शिवाकांत प्रथम, रविकांत द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में राहुल गिरि प्रथम, वेदप्रकाश पांडेय द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में चंदन प्रथम, पुष्पेंद्र द्वितीय रहे। डिस्कस थ्रो में अमर तिवारी प्रथम, मयंक द्वितीय, 60 फुट हैमर थ्रो में सोमदत्त यादव प्रथम, हिमांशु यादव द्वितीय, गोला फेंक में पुंडरीश त्रिपाठी प्रथम, प्रवीण द्वितीय रहे। तिहरी कूद में नंद किशोर प्रथम, मयंक द्वितीय, भाला फेंक में राहुल गिरि प्रथम, पुंडरीश द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में गंगा देवी प्रथम, शीतल द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में पूनम प्रथम, लवली सिंह द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में गगा देवी प्रथम, शिल्पी द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में शिल्पी पटेल प्रथम, सुमती देवी द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम, सोनाली द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में सपना प्रथम, काजल द्वितीय, 60 फुट हैमर थ्रो में रोशनी प्रथम, रीना द्वितीय, गोला फेंक में रोशनी प्रथम, शीतल द्वितीय, लंबी कूद में रोशनी प्रथम, रिकंी द्वितीय, तिहरी कूद में रोशनी प्रथम, खुशबू द्वितीय, भाला फेंक में सपना प्रथम, शिवानी द्वितीय रहीं।
चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 24-25 दिसंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर मंडल में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक की भूमिका में एथलेक्टिस कोच अंगद सिंह यादव, व्यायाम शिक्षक श्यामसुंदर यादव, श्रीकेशन, विनोद सिंह, अख्तर हुसैन, सौरभ सिंह, दुर्गा प्रसाद आदि का सराहनीय योगदान रहा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये चित्रकूटधाम मंडल की टीम 23 दिसंबर को रवाना होगी।

फोटो- 9- स्टेडियम में चयन के दौरान लंबी कूद में प्रतिभाग करती प्रतिभागी। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें