फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में चित्रकूट प्रदेश में चौथे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में चित्रकूट ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिले ने बुंदेलखंड क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र प्रभारी सीपी पटेल के अनुसार, वित्तीय वर्ष में जिले को 1200 आवेदनों का लक्ष्य दिया गया था। अब तक 1096 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो लक्ष्य का 91 फीसदी से अधिक है। विभागीय परीक्षण के बाद 886 आवेदन बैंकों को ऋण स्वीकृति के लिए भेजे गए। बैंकों ने 385 आवेदनों को स्वीकृत किया है। 394 युवाओं को ऋण वितरित किया जा चुका है। जिले की कुल ऋण वितरण प्रगति 32.83 फीसदी रही है। प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में आजमगढ़ पहले स्थान पर है। बलिया दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर रहा। चित्रकूट चौथे स्थान पर है। बुंदेलखंड में चित्रकूट के बाद बांदा 31वें, हमीरपुर 37वें और महोबा 63वें स्थान पर हैं। इस तरह चित्रकूट ने बुंदेलखंड के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें