संवाद न्यूज एजेंसी
सरैंया (चित्रकूट)। मानिकपुर तहसील के हनुवां गांव में इनामी दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें नामी पहलवानों ने दांवपेंच लगाकर एक दूसरे को पटखनी दी। दंगल को देखने के लिए दूर क्षेत्र से ग्रामीण पहुंचे। जो पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे।
पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र के पिता स्व. राजाभाई मिश्र की स्मृति में हनुवां गांव में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की शुरूआत उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व संत बालकदास महाराज ने किया। दंगल में प्रतापगढ़ के पहलवान राजेश व रामनगर के राजकरण के बीच पहली कुश्ती हुई।
जिसमें राजकरण विजयी रहे। झांसी के नन्हू पहलवान व सादिक पहलवान के बीच कुश्ती में सादिक की जीत हुई। प्रतापगढ़ के अमर व महुवा गांव के शिवलोचन के बीच हुई कुश्ती में शिवलोचन की जीत हुई। महोबा के किसान, रामनगर के राजकरण में राजकरण जीता। मारकुंडी के रामकृपाल व अकरम में अकरम की जीत हुई। कानपुर के राजू व महुंवा गांव के शिवलोचन के बीच हुई कुश्ती में राजू की जीत हुई। इस मौके पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र पूर्व विधायक दिनेश मिश्र,भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, रंगनाथ शुक्ला, सुरेश प्रसाद मिश्र, पूर्व प्रधान संजय मिश्र, पंकज अग्रवाल, जितेंद्र मिश्र, उमेश चंद पांडेय, त्रियुगी नारायण, रामरतन प्रजपाति, महेंद्र कोटार्य आदि मौजूद रहे।