चित्रकूट। जिले में पुलिस भले ही कई बड़ी चोरियों का खुलासा न कर पाई हो, लेकिन गुमशुदा व खोए मोबाइलों को ढूंढने में पुलिस की सक्रियता रही। ऐसे में चित्रकूट पुलिस को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गुम 80 मोबाइल ढूंढकर मोबाइल धारकों को लौटाए। इनकी कीमत 10 लाख से ज्यादा आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल खोने की सूचना सीआईईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से खोजबीन की। ऐसे में पुलिस ने 80 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए, जिन्हें मोबाइल धारकों के सुपुर्द किया। उन्होंने बताया कि फरवरी माह वर्ष-2024 से अब तक 380 मोबाइल फोन गुम हुए। इन खोए मोबाइलों की कीमत 50 लाख होने का अनुमान था। प्रदेश में माह अक्तूबर-2025 में सीआईईआर पोर्टल पर गुमशुदा मोबाइल फोन के निस्तारण में जनपद चित्रकूट का तृतीय स्थान मिला।