फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का मुकाबला एकतरफा जबकि सचिव पद पर कांटे की लड़ाई

विज्ञापन
फोटो-7-जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में जीते अध्यक्ष सत्यहरण यादव, सचिव मान सिंह व कोषाध्यक्ष त्रिभ? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला एकतरफा रहा। सचिव पद पर कांटे की टक्कर रही। अध्यक्ष पद पर सत्यहरण यादव ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी संजय करवरिया को 112 और कोषाध्यक्ष पद पर त्रिभुवन प्रसाद ने राजेश कुमार को 214 वोटों से हराया। सचिव पद पर मान सिंह व विजय त्रिपाठी के बीच कांटे की टक्कर रही। मानसिंह ने सात मतों से जीत हासिल की। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पिछले चुनाव में सत्यहरण तीन मतों से पूर्व अध्यक्ष सुरेश तिवारी से हार गए थे।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन चुनाव के 433 मतों की गिनती का काम शुक्रवार को शुरू हुआ। आठ राउंड की मतगणना में कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं व समर्थकों की भीड़ लगी रही। अध्यक्ष पद पर सत्यहरण को 222, संजय करवरिया को 110 और जगतनारायण पांडेय को 98 मत मिले। तीन मत अवैध घोषित हुए।
सचिव पद पर मानसिंह को 128, विजय त्रिपाठी को 121, पंकज त्रिपाठी को 109 और अनिल श्रीवास्तव को 71 मत मिले। दो मत अवैध घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर त्रिभुवन को 312, राजेश कुमार को 98 व शिवकुमार को 24 मत मिले। एक मत अवैध घोषित हुआ। मानसिंह दूसरी बार सचिव पद पर जीते हैं।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के सदस्य बुआराम शुक्ल, गोपाल दास अग्रवाल, रामप्रसाद सिंह, सूर्यबली त्रिपाठी, चुनाव अधिकारी चंद्रपाल पाल, योगेश श्रीवास्तव, चुनवाद प्रसाद, हेमराज सिंह, रामनारायण पांडेय व दमयंती ने मतगणना कर परिणाम की घोषणा की। चुनाव जीतने के बाद विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने गोद में उठाकर पूरी कचहरी में जीत का जश्र मनाया। ढोल नगाडा के बीच नृत्य कर लडडू बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें