फोटो- 10- यमुना नदी में डूबे वृद्घ की तलाश के दौरान नदी किनारे मौजूद ग्रामीण
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत बेराउन गंाव के पास स्थित यमुना नदी के घाट पर स्नान कर रहा एक वृद्ध नदी में डूब गया। जिसकी जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीण व पुलिस अधिकारी पहुंच गए। वृद्ध की स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई। लगभग चार घंटे बाद उसका शव मिला। जिससे गांव में कोहराम मच गया। मृतक किसान था।
बेराउन थाना अंतर्गत ललई सिंह उर्फ बरम बाबा (78)पुत्र उदोत सिंह बुधवार की सुबह 6 बजे के लगभग स्नान करने के लिए गांव से 2 किमी दूर यमुना नदी के घाट पर गए थे। जहां पर स्नान कर रहे थे। गहरे पानी में जाने से वह डूब गए। उसी घाट के पास खेत में एक किसान सब्जी लगाए हुए है। जो वृद्ध को नदी में डूबते हुए देखा। उसने इसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से ललई सिंह के घर दिया। मौके पर प्रधान धीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता शिव शंकर सिंह पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दिया। जिस पर थानाध्यक्ष अनिल सिंह मौके पर पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए।
स्थानीय गोताखोर लवकुश, जीतलाल, वक्षराज,धनंजय, छोटुवा ने खोजबीन शुरू किया। लगभग चार घंटे की मशक्त के बाद नदी से शव को निकाला। शव देखते ही कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र छोटे लाल की पहले ही मौत हो चुकी है। इस समय एक पुत्र बाबू लाल सिंह सूरज में प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।