फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट पुलिस ने डाकू बबुली गैंग के इनामी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग के 25 हजार के इनामी डाकू को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इसके खिलाफ यूपी-एमपी के थानों में दस मामले दर्ज हैं। गैंग सरगना के मारे जाने के बाद से जिला छोड़कर भाग गया था। मारकुंडी क्षेत्र में जाने की सूचना पर अलर्ट पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इसे दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि बुधवार की सुबह मानिकपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी डाकू कंचन उर्फ कनवा पुत्र राजललन निवासी छिवलहा मजरा मनगवां थाना मारकुंडी को दबोचा है। बताया कि मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा की टीम और एंटी डकैती टीम कल्याणपुर जंगल की ओर कांबिंग पर जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डाकू बबुली कोल गैंग का इनामी डकैत कंचन उर्फ कनवा मानिकपुर क्षेत्र के झरी फाटक के पास मौजूद है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने का प्रयास किया, किंतु पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए हैं।
पूछताछ में डाकू ने बताया कि वह दस्यु बबुली कोल के गैंग में रहता था। वह 15 अगस्त 2019 को निही गांव के ब्रजमोहन पांडेय के अपहरण में भी शामिल था। उस पर 25 हजार का इनाम है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार निगम, एसआई अनिल कुमार साहू, एंटी डकैती प्रभारी शिव प्रसाद रावत, सिपाही शिवनंदन शुक्ला, रामजी साहू, विकास कुमार अब्दुल समद भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें