फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 शिक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। इनोवेटिव पाठशाला के तहत शैक्षिक वर्ष का प्रशिक्षण कर रहे 25 शिक्षकों को गुरुवार को बीएसए ओमकार राणा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम यूआरसी कर्वी में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत अरविंदो सोसाइटी के मंडल समन्वयक व प्रशिक्षक अमित वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि विद्यालय को रोल मॉडल विद्यालय बनाने तथा कोरोना काल की अवधि में बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन, ऑफलाइन के माध्यम से एनसीएफ एवं एमएचआरडी के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए इनोवेटिव पाठशाला शिक्षकों द्वारा शिक्षकों के लिए हैं।
जिसमें 21 वीं सदी के कौशल तथा सीखने सिखाने के नवाचारों को बेसिक के सेलेबस के साथ मैप किया गया है। बीएसए ने नवाचारों को दूसरे शिक्षकों से साझा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सोमवीर ने शून्य निवेश की सराहना करते हुए बेसिक शिक्षा की बदलती तस्वीर पर चर्चा की।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले शिक्षक
पुष्पराज सिंह, वंदना यादव, शिल्पा चौहान, प्रियंका वर्मा, सुमन कुमारी, अराधना सिंह, अशोक कुमार यादव, सोहनी प्रजापति, प्रीती पांडेय, संगीता सिंह चंदेल, प्रेम यादव, प्रतिभा पटेल, अनुरंजना सिंह, राजेंद्र सिंह, निशा देवी, अमिता पांडेय, शशि प्रभा, आस्था पांडेय, श्वेता पांडेय, रीता देवी, सुनीता गुप्ता, गीता देवी, अमित सोनी अखिलेश दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें