चित्रकूट। अपर स्वास्थ्य निदेशक चित्रकूट धाम मंडल डा. आरवी गौतम ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसमें कोविड 19 के लिए किए जा रहे कार्य, डेंगू से बचाव के लिए किए जा रहे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने महिला वार्डों का निरीक्षण किया।
मंगलवार को जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड 19 से बचाव के लिए किए जा रहे कार्य के बारे में जानकारी ली। कहा कि आने वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट कराया जाए। अस्पताल के अंदर मास्क लगाकर आने वालों को ही प्रवेश दें। उन्होंने डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि बस्तियों में जाकर स्वास्थ्य जांच करते रहे।
उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के बारे मेें जानकारी ली। कहा कि प्रसूताओं को योजनाओं का फायदा मिलना चाहिए। उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज जागेश्वर तराव, ज्योति, सुशीला आदि मरीज से से मिलकर इलाज के बारे मेें जानकारी ली। इस मौके पर सीएमएस डा. आरके गुप्ता, फार्मेसिस्ट महेंद्र सिंह, हेमराज यादव आदि मौजूद रहे।