खोही (चित्रकूट)। अयोध्या में बनने जा रहे मंदिर को लेक र भगवान श्रीराम की कर्मभूमि चित्रकूट में दीप उत्सव बनाने की तैयारियां मठ मंदिरों में पूरी हो गई हैं। इसमें धर्मनगरी के सभी मठ मंदिरों में पचास हजार दीप जलाए जाएंगे। रामघाट स्थित मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। वहीं साधु-संतों में खुशी जताई है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। जिसको लेकर चित्रकूट में दीपउत्सव की तैयारी की जा रही है।
पंजाबी भगवान आश्रम के महंत राजकुमार दास ने कहा राममंदिर का निर्माण भारत वर्ष के लिए गौरव की बात है। इस दिन दीप उत्सव मनाएंगे। जानकी महल के महंत सीताशरण ने कहा कि सबको मिलकर खुशी मनाना चाहिए। हमने तैयारी की है। भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवनदास ने कहा कि दीप जलाकर जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे और खुशी मनाएंगे। कामदगिरी प्रमुख द्वार के संत मदनगोपाल दास ने कहा कि इस शुभ घड़ी के लिए लंबा इंतजार किया। अब साधु-संत 5 अगस्त को दीपोत्सव मनाएंगे। रामायणी कुटी के महंत रामह्दय दास ने कहा कि इस अद्भुत बेला पर वह आश्रम में भक्तों के साथ घी के दीप जलाएंगे।