फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री ने सरकार की योजनाओं की तारीफ की

विज्ञापन
फोटो- 32- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्जुअल रैली में उनके संबोधन को सुनते सांसद आरके सिंह पट? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्रीय मंत्री के संवाद को सुना । जनसंवाद रैली में कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में शहर, कस्बे और गांव में फेसबुक लाइव, यूट्यूब आदि के माध्यम से लोगों ने केंद्रीय मंत्री की बातों को सुना। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कामों को गिनाया। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी देश ने धैर्य नहीं खोया। इससे देश आगे और मजबूत होगा। प्रधानमंत्री के कामों की सराहना की।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को केंद्रीय मंत्री की कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की वर्चुअल जनसंवाद रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां की थी। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी तबकों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की हैं। कोरोना संक्त्रस्मण सरकार विजय प्राप्त करेगी । सांसद आरके सिंह पटेल ने अपने आवास पर कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व लगातार जनता से संवाद बनाए रहें। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि आज जनसंवाद रैली के माध्यम से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनता से संवाद किया है। सरकार के कामों को जनता के सामने रखा है। वर्चुअल रैली में नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, जगदीश गौतम, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश पांडेय,अशोक जाटव, पंकज अग्रवाल, शिवशंकर सिंह, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें