फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लॉकडाउन को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नेताओं ने कोतवाली पुलिस पर लगाया है। मामले को लेकर इन लोगों ने शुक्रवार को एसपी को संबोधित ज्ञापन एएसपी को देकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र कहा गया है कि दुकान बंद कराने को लेकर एक दुकानदार को कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने दुकान से घसीटकर पीटा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एएसपी को ज्ञापन देकर बताया कि लॉकडॉउन को लेकर दुकानें खोलने के लिए अलग अलग रोस्टर डीएम के माध्यम से जारी किया गया है। कोतवाली पुलिस रोस्टर का पालन करवाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। गाली गलौज कर व्यापारियों व दुकानदारों को अपमानित भी किया जा रहा है।
आरोप लगाया कि कोतवाली के पास के ही एक दुकानदार को दुकान में पूजा करते समय पुलिसकर्मियों ने पीटा। इसके बाद दुकान बंद करा दी गई। इस मामले में कार्रवाई की जाए। ऐसा न करने पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ संगठन मंत्री शानू गुप्ता, विनोद केसरवानी, पप्पू जायसवाल, सुनील कुमार, रविराज गुप्ता, संदीप कुमार, अतुल, दशरथ कुमार, शिवम केशरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें