फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने मॉक ड्रिल की

विज्ञापन
फोटो-15- पुलिस लाइन में परेड़ में शामिल पुलिसकर्मी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी अंकित मित्तल परेड की सलामी ली। इसके बाद पीएसी के प्रशिक्षु सिपाहियों ने बलवा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल की। साथ ही डॉग व बम डिस्पोजल स्क्वाड के प्रदर्शन को भी देखा। इस दौरान एसपी के अलावा कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षु सिपाहियों की मॉक ड्रिल देखने के बाद एसपी ने प्रशिक्षण में सुधार के लिए आरटीसी प्रभारी एवं पीटीआई को निर्देश दिए। आरटीसी मेजर आफाक खां ने सभी थाना, चौकी प्रभारी, सिपाहियों के साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को टियर गैस, ग्रेनेड, एंटी राइट्स गन, पंप एक्शन गन आदि के बारे में जानकारी देते हुए डेमो कराया। आरटीसी प्रभारी हबीबुल्ला ने बलवा मॉक ड्रिल के बारे में बताया। डॉग स्क्वाड के कर्मचारियों ने एक्सप्लोसिव एवं ट्रैकर डॉग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ लाइन रजनीश यादव, सीओ मऊ विजयेंद्र द्विवेदी, सीओ राजापुर इश्तियाक अहमद, सीएफओ यतींद्रनाथ उमराव, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें