फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-6 व 6 आर- दुर्घटना में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। शहर के ट्रैफिक चौराहे के पास पहाड़ी रोड पर ओवर ब्रिज के पास सड़क के किनारे खडे़ रविशंकर प्रजापति (36) को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। रविशंकर के भाई लवकुश की 28 जून को शादी है। हादसे के बाद परिवार में खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के नया गांव थानाक्षेत्र के पथरा पाल देव निवासी चुन्नू का बेटा रविशंकर भाई लवकुश के साथ शहर आया था। दोनों बाजार में खरीददारी करने के बाद दवा लेने के लिए जा रहे थे। शहर के ट्रैफिक चौराहे पर ओवर ब्रिज के पास रवि खड़ा हो गया। लवकुश पास स्थित हैंडपंप पर पानी पीने के लिए चला गया। उसी दौरान पहाड़ी की तरफ से आ रहे टेंपो ने रविशंकर को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रवि को पुलिसकर्मी जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रवि की मौत से लवकुश की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रवि की पत्नी आनंद कुमारी व मां बुद्धिलिया समेत परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक रवि के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें