फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। क्षेत्र के महादेवन कोटरा गांव में विवाहिता सुमित्रा देवी (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायका वालों ने ससुराल के लोगों पर सुमित्रा की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल के लोगों ने मौत की वजह बीमारी बताई है। पुलिस के मुताबिक सुमित्रा के मायके पक्ष के तहरीर देने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजापुर के सोतीपुरवा निवासी राममूरत ने बताया कि उसकी बहन सुमित्रा देवी की शादी 2015 में महादेवन कोटरा के उमेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की खातिर उसे खातिर मारते पीटते थे। आरोप है कि गुरुवार को ससुराल वालों ने सुमित्रा की घर में पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें