फोटो-10- मऊ थाना परिसर में सीओ व थाना प्रभारी व अन्य के साथ बैठक में निर्देश देते एसपी अंकित मित्तल
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ/बरगढ़ (चित्रूकट)। एसपी अंकित मित्तल ने सोमवार को कोतवाली मऊ व बरगढ़ थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों से कहा कि किसी भी पीड़ित को बेवजह थाने के चक्कर न लगवाएं। उनकी शिकायत पर फौरन कार्रवाई करें। ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारा जा सके। पीड़ित को परेशान करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के तय समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि थाना परिसर में सफाई, रात में गश्त, लॉकडॉउन नियमों का पालन कराने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने व बिना मॉस्क के घर से निकलने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान सीओ विजयेंद्र द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र चौरसिया, बरगढ़ थाना प्रभारी रवि प्रकाश तथा थानों के विवेचक मौजूद रहे।
फोटो-11- बैंकों व आसपास सुरक्षा व्यवस्था की जांच पड़ताल करते कोतवाल पंकज पांडेय- फोटो : CHITRAKUTT