चित्रकूट। बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने सोमवार को शहर के तरौहा व जिला अस्पताल की आवासीय कालोनी में छापा डाला। यहां अवैध तरीके से कटिया डालकर बिजली जलाने वाले पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विजलेंस टीम के दरोगा मुमताज खान व शहर के उप खंड अधिकारी रमाशंकर गुप्ता व जेई विजय बहादुर को छापा के दौरान तरौह में तीन व जिला अस्पताल आवासीय कालोनी में दो घरों में कटिया से बिजली जलती मिली। टीम ने विद्युत कर्मचारी वकील राम,अजय कुमार, लक्ष्मीपाल शामिल रहे। संवाद