फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भाकपा के जिला सचिव अमित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। इससे आमजन परेशान हैं। मूल्य वृद्धि से सभी वस्तुओं की कीमतों और यात्रा व्यय में इजाफा होगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को रोकने के लिए किए गए लॉकडॉउन से तहस नहस हुई अर्थ व्यवस्था को और अधिक हानि उठानी होगी। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि कंपनियों का निजीकरण किया जा रहा है। जिससे अन्नदाता किसान परेशान है। 12 सूत्रीय ज्ञापन के जरिए मांग गई कि पेट्रोल, डीजल के दामोें को घटाया जाए। लॉकडॉउन की अवधि में स्कूल फीस, ईएमआई, मकान किराया, बिजली बिल माफ किए जाए। इस मौके पर विनोद पाल, दादूराम यादव, सत्यहरण यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें