फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी प्रशासन ने लगाया आमवस्था मेले पर प्रतिबंध

विज्ञापन
फोटो-14- चित्रकूट के मप्र क्षेत्र में चस्पा किए गए पोस्टर - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। आषढ़ माह की अमावस्या 21 जून को पड़ेगी। कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार भी मध्य प्रदेश के सतना प्रशासन ने अमावस्या मेला स्थगित कर दिया है। इस बारे में जगह जगह पोस्टर लगा व अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को जानकारी दी जा रही है। 21 जून को मप्र क्षेत्र में बैरिकेटिंग लगाकर सील करने की योजना भी बनाई जा रही है। जबकि, यूपी क्षेत्र में सामाजिक दूरी का पालन कर पांच-पांच की संख्या में तीर्थ यात्रियों को मंदिरों मेें प्रवेश देने की छूट दी गई है।
विज्ञापन

लॉकडॉउन के चलते मार्च से अमावस्या मेला में रोक लगी हुई है। इस बार 21 जून को अषाढ़ की अमवस्या है। इस बार कोरेाना वायरस को देखते हुए क्षेत्र में अधिक भीड़ एकत्र न हो। इसके लिए मध्य प्रदेश के प्रशासन ने इस बार भी अमावस्या मेला में प्रतिबंध लगा रखा है। इसके लिए नगर पंचायत चित्रकूट मप्र ने धर्मनगरी क्षेत्र में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए हैं। ंइसमें लिखा है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर अमावस्या मेला को स्थगित किया जा रहा है। यह आदेश जिला सतना की तरफ दिया गया है। नगर पंचायत चित्रकूट मप्र के ईओ रमाशंकर शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है।
यूपी क्षेत्र में अमावस्या की तैयारी के लिए डीएम शेषमणि पांडेय ने गुरुवार को बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमवास्या मेला में भीड़ एकत्र न होने पाए। मंदिरों में पांच से अधिक श्रद्धालु एक बार में न जाने पाएं। डीएम ने यह भी कहा कि श्रद्धालु मंदिर में भीड़ न लगाकर घरों से ही पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें