फोटो- 11- रामघाट पर बन रहा पुल
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। रामघाट पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण तेज हो गया है। इसके बनने से यूपी क्षेत्र में भीड़ का दबाव कम होगा और रामघाट से नयागांव के बीच आने-जाने वाले हजारों लोगों को लाभ होगा। हर अमावस्या पर रामघाट पर ं डुबकी लगाने को लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण करना प्रशासन के लिए मुश्किल हो जाता है। नये पुल के निर्माण से लोगों को निकालने के लिए दो और रास्ते बन जाएंगे। इससे रामघाट पर दबाव कम होगा। साथ ही धर्मनगरी में मंदाकिनी नदी पर बन रहे पुल से यहां का आकर्षण भी बढे़गा।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में रामघाट पर फुट ओवरब्रिज की सौगात मिली है। लॉकडॉउन में इसका काम बंद हो गया था, लेकिन अब ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी आई है। दो क्रेनों की मदद से नदी के दोनों किनारों पर बने पिलरों पर स्लैब रख दी गई है। अब जल्द ही यह फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। इससे हजारों लोगों आवागमन में सुविधा होगी।
फोटो- 3- सदर ब्लाक में मेठ बनने का प्रशिक्षण देते तकनीकी सहायक- फोटो : CHITRAKUTT